फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धर्म के धनुष से छोड़ा सत्य बाण, निकल गए ‘अहंकार’ के प्राण, पुतला दहन होते ही लगे जय श्रीराम के नारे

Tue, 24 Oct 2023 09:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : जिले में दशहरा के अवसर पर मेले आयोजित हुए। जिनमें रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों का दहन कर लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
विज्ञापन
बिजनौर में रावण दहन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधर्म व अत्याचार पर धर्म की विजय का संदेश देने वाला विजय दशमी पर्व बिजनौर जिले में धूमधाम से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना हुईं। भगवान श्रीराम के धनुष से निकले तीर से रावण और उसके अहंकार का वध हुआ। पुतला दहन होते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से दशहरा की धूम रही। दशहरा के अवसर पर मेले आयोजित हुए। जिनमें रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों का दहन कर लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जिले में 85 जगहों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं 26 स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जिलेभर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रही। बिजनौर रामलीला मैदान में सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता मौसम चौधरी, डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी नीरज कुमार जादौन, कविता चौधरी ने तीर में आग लगाई और पुतला दहन किया। इसके बाद राम आरती की गई।

बच्चों ने धनुष कमान, अन्य खिलौने खरीदे
रामलीला मैदान के बाहर दशहरा पर्व मेले का आयोजन हुआ। मेले में अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने रामलीला मंचन देखा। उसके बाद मेला घूमा और खूब खरीदारी की। मेले में बच्चों ने धनुष कमान समेत अन्य खिलौनों लिए। पिता के कंधे पर बैठकर पीपी बजाते हुए देखे गए।

चाट का लिया स्वाद, जलेबी की हुई खूब बिक्री
दशहरा रामलीला मेले में विदुरकुटी, चांदपुर, नूरपुर, झालू मार्ग पर सड़क किनारे चाट की दुकानें लग रही थी। चाट के खेले भी लगे थे। मेले आने वाले लोगों ने चाट का भी आनंद लिया। जलेबी की दुकानों पर भी खरीदारों की काफी भीड़ दिखाई गई।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन
विज्ञापन

मेला खत्म होने पर जाम की बनी स्थिति
भगवान श्रीराम के धनुष से निकले बाण से रावण का वध हो गया। मेला में आए लोगों की भीड़ वापस हुई। एक साथ भीड़ निकलने से रामलीला की और दूर दूर तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस मार्ग व मेले के आसपास मुस्तैद रहे।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें