फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमा जैन कालेज में स्वच्छता-स्वास्थ्य जन जागरुकता संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद के रमा जैन कॉलेज में पौधारोपण का संकल्प लेते शिक्षक और छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित जन जागरुकता संगोष्ठी में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के निदेेशक डॉ. केसी मठपाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, स्वच्छता जन जागरुकता संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें इंडियन ऑयल प्रतिनिधि सौरभ और उनकी टीम ने छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से मानव है, न कि मानव से प्रकृति है। इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करना होगा। डॉ. भावना अरोड़ा ने छात्राओं से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाएं रखने से ही परिवार, समाज स्वस्थ रहता है। संगोष्ठी के बाद छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. रमनदीप कौर, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. सविता वर्मा, ज्योति, तब्बसुम, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें