फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने गौसपुर का दौरा किया, ग्रामीणों को कटान क्षेत्र में न जाने की दी हिदायत

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव गौसपुर में तटबंधों के ऊपर से गुजरता गंगा का पानी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती। गौसपुर में कटान रोकने के लिए बनाए गए अस्थायी तटबंधों के ऊपर से गंगा नदी का पानी गुजर रहा है, जिससे ग्रामीण चिंतित है। गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर बीडीओ और एडीओ ने कटान क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों को कटान क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा नदी का जल स्तर इतना बढ़ा कि गांव गौसपुर में कटान रोकने के लिए बनाए गए अस्थायी तटबंध भी पानी में डूब गए है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह, रुपचंद सिंह, पंकज ने कहा कि ग्रामीण एक दशक से कटान की समस्या से जूझ रहे हैं। कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि गंगा नदी में समा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए पक्के तटबंध बनाने की मांग की थी, लेकिन सिर्फ अस्थायी तटबंध ही बनाए है। जिससे गांव की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कटान क्षेत्र से गांव की दूरी मात्र 60 मीटर ही रह गई है। तटबंधों के पानी में डूबने की सूचना पर एडीएम अरविंद कुमार, एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सिंचाई विभाग के अधिकारी कटान क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं।
मंगलवार को बीडीओ ज्योति चौधरी और एडीओ राकेश कुमार ने गंगा नदी के जलस्तर और कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम के निर्देश पर ग्रामीणों को कटान क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दी। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए पक्के तटबंध बनाने की मांग की।
विज्ञापन

बारिश से गंगा नदी का जलस्तर जरूर बढ़ा हैं, लेकिन गांव गौसपुर में कटान नहीं हुआ। अस्थायी तटबंध कटान रोकने में कारगार साबित हो रहे हैं। बरसात के बाद पक्के तटबंध बनाए जाएंगे - मनोज कुमार, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें