फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने गोशाला में दो गोवंश को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने गोशाला में दो गोवंश को बनाया निवाला
विज्ञापन

बिजनौर। गुलदार ने छाछरीटीप स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में घुसकर दो गोवंश को निवाला बना लिया। अफसरों व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को गुलदार ने वृहद गो संरक्षण केंद्र में घुसकर एक गोवंश को निवाला बना दिया था। बृहस्पतिवार रात भी गुलदार ने दो गोवंश को निवाला बना लिया। एडीएम प्रशासन भगवत शरण पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.बिजेंद्र सिंह, डा.एम सेम्मारन मौके पर पहुंचे। एडीएम ने गोवंश की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए। गोबर के उचित प्रबंधन व साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही सीवीओ को सभी पशुओं का टीकाकरण कराने व पोषक तत्व देने को भी कहा। डीएफओ ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी ने बताया कि गोवंश को सुरक्षित रखवाने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए विधायक निधि से इस्टीमेट बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें