फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, आखिर पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, एक किशोर को बनाया था निवाला

Fri, 03 Nov 2023 02:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : गुलदार रात्रि में घर के आंगन से एक 12 वर्षीय किशोर जिगर को उठाकर ले गया था। गुलदार ने किशोर के शरीर का पूरा मांस खा लिया था।
विज्ञापन
बिजनौर में वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर क्षेत्र में एक किशोर को अपना निवाला बनाने वाला गुलदार वन विभाग पिंजरे में कैद हो गया। घटना के 24 घंटे के भीतर ही वन विभाग को सफलता मिल गई। हालांकि अभी और गलदार के क्षेत्र के आसपास होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात्रि में गुलदार क्षेत्र के ग्राम हसन अलीपुर धर्मा से एक घर के आंगन से एक 12 वर्षीय किशोर जिगर को उठाकर ले गया था। इसके बाद गुलदार ने किशोर के शरीर का पूरा मांस खा लिया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के आसपास एक पिंजरा व चार ट्रैम कैमरे लगाकर गुलदार को पकड़ने की पूरी योजना बना ली थी।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में सुरक्षित नहीं बेटियां, मनचलों से परेशान कक्षा 10 की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग को शुक्रवार की सुबह सफलता मिल गई। गुलदार की उम्र लगभग चार वर्ष मानी जा रही हैं। वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल का कहना है कि फिलहाल गुलदार को पिंजरे सहित उठाकर अन्य खेत पर रख दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो सिपाही ने सर्विस रायफल एके 47 से गोली मारकर की आत्महत्या

आला अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद उसे जंगल या चिड़ियाघर में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मादा गुलदार है। पकड़े गए गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें