जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द कानून बनाए सरकार
धामपुर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. एसके राजपूत ने सरकार से जल्दी जनसंख्या समाधान के लिए कानून बनाकर उसे लागू करने की मांग की है। कहा है कि जब तक ऐसा नहीं होगा। देश जनसंख्या की आग में झुलसता रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से तैयार हुए एकल जनसंख्या नीति के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की है। कानून दो बच्चों पर ही बनना चाहिए।
क्षत्रिय नगर में वार्ता में डा.एसके राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो एकल जनसंख्या नीति का प्रस्ताव बनाया गया है। वह समाज के हित में नहीं है। इसलिए दो बच्चे सबसे अच्छे को आधार मान कर नई जनसंख्या नीति बनाकर उसे लागू किया जाना चाहिए। कहा कि बढ़ती जा रही जनसंख्या समाज के असंतुलन का कारण बन गई है। उन्होंने इस कानून को जल्द लागू कर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग है। बढ़ती जनसंख्या पर समय रहते रोक नहीं लगी तो भयंकर परिणाम हाेंगे। संवाद