फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसपुर में आबादी की ओर फिर कटान कर रही गंगा नदी

विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर क्षेत्र में भूमि कटान करती गंगा नदी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव गौसपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से आबादी की ओर कटान शुरू हो गया है। गांव की ओर कटान होता देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए अस्थाई स्टड बनाने की मांग की है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार को गंगा नदी ने गांव गौसपुर में आबादी की ओर तीन मीटर कटान कर दिया। कटान में एक दर्जन किसानों की भूमि गंगा में समा गई। ग्रामीण भंवर सिंह, पूर्व प्रधान राजेश, दीपक कुमार, विपिन, सुनीत, भूदेव सिंह आदि का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने और कटान होने से पशुओं के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कटान रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कटान क्षेत्र में अस्थाई स्टड बनाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें