फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के राजकीय इंटर कालेजों को मिले तीन प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में लोक सेवा आयोग से चयनित राजकीय इंटर कालेज के तीन प्रधानाचार्यों ने कार्यभार ग्रहण किया है। इसके बाद भी जनपद में राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य के 15 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

जिले में 32 राजकीय इंटर एवं हाईस्कूल कालेज है, इनमें 18 राजकीय इंटर कालेज है। इनमें प्रधानाचार्य के पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। बुधवार को लोक सेवा आयोग से चयनित तीन प्रधानाचार्य ने पदभार संभाल लिया है। इसके बाद भी 15 कालेजों में वरिष्ठ प्रवक्ता ही प्रधानाचार्य का काम चला रहे हैं। धर्मवीर सिंह ने राजकीय इंटर कालेज बिजनौर में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह अमरोहा में राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री अमित शर्मा उपाध्यक्ष सचिन भारद्वाज, अमित राजपूत ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया है। मनोज प्रकाश राजकीय इंटर कालेज भागूवाला में प्रधानाचार्य बनाए गए हैं जबकि राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर में विनिता रानी प्रधानाचार्य बनकर आई है। उन्होंने भी कार्यभार संभाल लिया है। विनिता रानी बिजनौर में ही सप्लाई इंस्पेक्टर थी। वह जनता इंटर कालेज हीमपुर दीपा में शिक्षक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें