पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं : भारतेंद्र सिंह
मंडावली। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से विकास योजनाओं क्रियान्वयन पर निगाह रखने और पात्रों को सरकार की याजनाओं का लाभ दिलाने की सलाह दी।
मंडावली के गांव सिकरौड़ा में भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र के सम्मान में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं और नीतियों से देश के हर वर्ग का व्यक्ति खुशहाल है। भाजपा सरकार देश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य रही है। उन्होंने कार्यकर्ता से नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी को विस चुनाव में मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की अपील की।
बैठक में पंकज त्यागी, आलोक त्यागी, आकाश कुमार, मास्टर रामोतार त्यागी, राकेश त्यागी, दुष्यंत त्यागी, अमित त्यागी, नेपोलियन त्यागी, अशोक त्यागी, संदीप कुमार, दयाराम, सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र, डा. चरण सिंह, मोनू त्यागी, ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।