फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, केंद्र की योजनाओं से जनता को लाभ मिला

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव सुंगरपुर बेहड़ा के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह नेे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को लाभ मिला है। सरकार की लाभकारियों नीतियों से हर वर्ग का व्यक्ति खुशहाल है।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में कार्यक्रम में पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह का प्रधान महिपाल सिंह, मोहित कुमार, अंकुल कुमार, राजपाल सिंह, उधम सिंह, पीतम सिंह, हृदयराम सिंह, रितिक कुमार, सुभाष सिंह समेत ग्रामीणों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। सरकार की योजनाओं से किसान, व्यापारी, मजदूर समेत हर वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारियों योजनाओं की जानकारी भी दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव की तैयारियों में पूूरी ताकत झोंकने और मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार ने पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह से बालावाली गंगा नदी पर पिछले छह साल से निर्माणाधीन पुल की अप्रोच बनवाने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें