फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएगी विदेशी भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएगी विदेशी भाषा
विज्ञापन

बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अब विदेशी भाषा भी पढ़ाई जाएंगी। इसके लिए ताइवान के भारत स्थित राजदूत प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय कुलपति के बीच एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसी के साथ विश्विद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के अध्ययन केंद्र वाले विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होने के लिए कदम बढ़ाया है। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा ने विश्वविद्यालय के फैसले को सराहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय के बहुभाषी अध्ययन केंद्र में ताइवान भाषा पढ़ाई जाएंगी। ताइवान की भाषा मैंडरिन भाषा है। बताया कि ताइवान केंद्र की ओर से पढ़ाने के लिए शिक्षक नियुक्त होगा। ताइवान पढ़ाई के लिए अन्य शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मैंडरिन भाषा में विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट कोर्स एवं डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सहमति पत्र पर भारत स्थित राजदूत प्रतिनिधि बौशनगर तथा विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. केपी सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रतिनिधिमंडल में ताइवान के डायरेक्टर इकोनॉमिक डीवीजन पीटर चेन, शिक्षा विभाग के डॉ. चेन तुसंग बान, विदेश मंत्रालय के मिस्टर पोस्ट तंग तथा विश्वविद्यालय के डायरेक्टर सोशल रिलेशन कारपोरेट प्रोफेसर संजय गर्ग, कोआर्डिनेटर बहुभाषी अध्ययन केंद्र प्रोफेसर आशा चौबे, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार आदि रहे। रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने सराहनीय प्रयास बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें