मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव का बदहाल मुख्य मार्ग।
- फोटो : NAZIBABAD
जलभराव और कीचड़ से गुजरने को मजबूर
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीण जलभराव और कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सीसी मार्ग बनवाने की मांग की है। वहीं विधायक ने बरसात खत्म होने के बाद विधायक निधि से मार्ग पर सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण सादिक, कयूम, अबरार, अमीर हसन, जहीर, राजेंद्र सिंह, शमी, नदीम, प्रकाशो देवी, लक्ष्मी का कहना है गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्ग पर करीब 15 वर्ष पूर्व खड़ंजा लगवाया गया था, लेकिन पानी की निकासी के लिए दोनों ओर नालियां नहीं बनवाई र्गइं। गांव के घरों का गंदा पानी और बरसात का पानी खड़ंजे पर जमा हो रहा है, जिसके कारण पिछले छह वर्षों में मार्ग बदहाल हो गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय से लेकर ईदगाह तक मार्ग कीचड़ युक्त है। बच्चों को विद्यालय जाने के लिए जलभराव और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बाइक के मार्ग से नहीं गुजरने पर बाइक स्वामियों को अन्य ग्रामीणों के घर बाइक खड़ी करनी पड़ती है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान इमराना और ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक तसलीम अहमद ने गांव पहुंचकर मार्ग की स्थिति देखी। विधायक तसलीम अहमद ने ग्रामीणों को बरसात खत्म होने के बाद विधायक निधि से मार्ग पर सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया।
मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव का कीचड़युक्त मुख्य मार्ग।- फोटो : NAZIBABAD