फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा और मालन में उफान, ब्रह्मपुरी गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
बिजनौर के गांव रावली और ब्रहमपुरी के बीच मालन नदी के रपटे पर पानी आने कारण नाव से छात्र-छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बेगावाला। बिजनौर में पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा और मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दोनों नदियों का पानी गांव ब्रह्मपुरी में घुस गया है। गांव में तीन फीट तक पानी भर गया है। गांव में पानी भरने से प्राइमरी स्कूल भी जलमग्न हो गया है। दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव ब्रह्मपुरी गंगा व मालन नदी के तट किनारे बसा है। गांव के पास दोनों नदियां मिलती है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया और मंगलवार मध्य रात्रि गांव ब्रह्मपुरी में पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने मकानों की छतों पर रात गुजारी। जरूरी सामान रात में ही पानी से बचाकर छत पर ले गए। एहतियातन गांव की बिजली काट दी गई है। जिला मुख्यालय से रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर, मानसपुर, भोगपुर, चांदपुर सहित दर्जन भर गांव का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण वेदराम, समर सिंह, नरेश ,ओमपाल, खेमा सिंह ,संजू ,प्रभु सिंह ,संदीप आदि ने बताया कि मालन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। संवाद
रपटे पर चल रही नाव
गांव ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले रपटे पर भी तीन फीट तक पानी चल रहा है। यहां पर नाव चल रही है। नाव के सहारे ही स्कूल जाने वाले छात्र-छात्रा नाव से ही रपटा पार कर रहे हैं। नाव से उतरकर भी पांच सौ मीटर तक बच्चे व ग्रामीणों को पानी व कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें