उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में अग्निशमन कर्मचारियों ने मुंबई बंदरगाह में भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कर अग्निशमन कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधित अभियान चलाते हुए प्रचार सामग्री बांटी।
प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कर अग्निशमन कर्मचारियों ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम तिराहा, मंडी समिति सहित विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा से संबंधित अभियान चलाते हुए प्रचार सामग्री बांटी।
अग्निशमन प्रभारी ने तहसील पहुंचकर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी को अग्निशमन दिवस पर फ्लैग पिन लगाई। अग्निशमन दिवस कार्यक्रम में विभाग की ओर से अनिल कौशिक, योगेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, मनीष कुमार, राजू सागर, मो.असलम, हिमांशु गौतम, वेदप्रकाश, रोहित, जयपाल आदि शामिल हुए।