फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम लगी थी आग, दमकम कर्मियों ने बुझाई
विज्ञापन

डीजीपीएम मेरठ ने रविवार को मौके पर पहुंचकर जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। नहटौर स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाया। मगर, तब तक काफी का नुकसान हो चुका था। आग लगने से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं ठप हो गईं।
मोहल्ला नौधा में बीएसएनएल का टेलीफोन एक्सचेंज है। शनिवार की शाम अचानक उसमें आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस, फायर बिग्रेड व एक्सचेंज कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने मोहल्ले वालों और स्थानीय पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। मगर, तब तक काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारण पूरे क्षेत्र की बीएसएनएल सेवाएं ठप हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बीएसएनएल के डीजीपीएम मेरठ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का बात सामने आ रही है। अन्य कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें