फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की मिठाई के झगड़े में तीन के सिर फूटे, दर्जन भर चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीत की मिठाई के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

नींदडू़। प्रधानी की जीत की खुशी में बांटी जा रही मिठाई लेने से इंकार करने के बाद चले लाठी-डंडों व पथराव में दोनों पक्ष के 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा हारे व जीते प्रधान समेत 27 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
अथाई शेख में प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान शगुफ्ता के पति मुफीजुर्रहमान उर्फ रब्बन और पूर्व प्रधान दिलशाद अहमद के बीच मुकाबला था। चुनावी नतीजे में दिलशाद अहमद विजयी घोषित हुए। करीबी रिश्तेदारियां होने के बावजूद परिणाम को लेकर दोनों पक्ष के बीच तनातनी का माहौल था। शनिवार शाम दिलशाद की ओर से कुछ महिलाओं द्वारा घर घर जाकर मिठाई का वितरण किया जा रहा था। रिश्तेदारी के नाते जब महिलाएं रब्बन समर्थक के घर मिठाई देने पहुंची, तब उनके बीच कहासुनी हो गई और मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं तथा पथराव हुआ।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने पूर्व प्रधान का पति मुफीज अहमद, शाहवेज, मोहम्मद शादाब, साजिद, रिजवान, मोहम्मद फैज, विजयी प्रधान दिलशाद, शोएब, जीशान, मोहम्मद नबी, आजाद, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद गुलफाम, बब्बन, जुबैर तथा अब्बुशहमा को गिरफ्तार कर लिया। रात भर पुलिस गांव में तैनात रही।
विज्ञापन

झगड़े में तालिब, जमशेद व परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी धामपुर ले जाया गया, किंतु चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। इनके अलावा जुबैर, मोहसिन, शाकेब, साजिद सहित दर्जन भर व्यक्ति भी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिठाई बांटने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें