फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रहे व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन

बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम चकउदयचंद छायली में रात को घर के आंगन में सो रहे एक व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घटना को लेकर ग्रामवासी भयभीत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चकउदयचंद छायली निवासी इरफान का गांव के बाहर घर है। शनिवार रात इरफान घर के आंगन में सो रहा था कि दीवार फांदकर वहां पहुंचे एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। इरफान व उसके परिजनों का शोर सुनकर कई ग्रामवासी वहां पहुंचे और ग्रामवासियों के शोर पर गुलदार वहां से भाग गया। घायल का गांव के ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। गुलदार के घर में घुसकर व्यक्ति को घायल कर देने वाली घटना को लेकर ग्रामवासियों में दहशत है। इस संबंध में साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर वनकर्मियों की टीम को जानकारी के लिए गांव भेजा गया है। उन्होंने ग्रामवासियों से सतर्कता बरतने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें