उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में भागवत कथा के दौरान हुड़दंग काट रहे युवकों को मना करने पर युवकों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बरूकी में भागवत कथा चल रही है। शुक्रवार रात में लगभग सवा दस बजे चार युवक कथा में पहुंचे और हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। हुड़दंग मचाने से रोकने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्राम बरूकी निवासी अमित गोयल ने गाली-गलौज का विरोध किया तो युवकों ने अमित गोयल के साथ मारपीट शुरू कर दी। अमित को बचाने आए उसके भतीजे विवेक गोयल के साथ भी जमकर मारपीट की गई।
आरोप है कि युवकों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से पीटकर दोनों को घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को कोतवाली देहात ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अमित गोयल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड में हाईवे पर डटे किसान, कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी
भागवत कथा में हंगामे की खबर पर दो थानों की पुलिस ग्राम बरूकी पहुंची। घायल अमित के भाई विनीत गोयल की तहरीर के आधार पर चार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके पर पहुंचे सीओ नगीना राकेश श्रीवास्तव, एसपी देहात संजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: सरकारी बाबुओं को नहीं हिंदी का ज्ञान, हस्तिनापुर स्थित द्रौपदी मंदिर के बोर्ड पर लिखे नामों में कई गलतियां
प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अब भागवत कथा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/