फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना समिति सचिव को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना समिति सचिव को बनाया बंधक
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति कर्मचारियों पर गन्ने का सर्वे ठीक से न करने का आरोप लगाते हुए सचिव को बंधक बना लिया। विभागीय कर्मचारियों को बाहर निकालकर समिति कार्यालय में तालाबंदी कर दी। डीसीओ यशपाल सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर किसानों को समझाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर में आजाद किसान यूनियन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 14 दिन में किसानों का भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन किसानों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। फसलों की लागत मूल्य बढ़ रही है लेकिन उनकी कीमत नहीं। किसानों ने समिति कर्मचारियों पर गन्ना सर्वे में खेत में न जाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि समिति कर्मचारियों ने कार्यालय में बैठकर ही सर्वे करके किसानों के सट्टों में गलत एंट्री कर दी हैं। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ेेगी। किसानों ने गन्ना समिति सचिव संजीव मोहन भसीन को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया और डीसीओ यशपाल सिंह को भी मौके पर बुलवाया। किसानों ने इस दौरान समिति कर्मचारियों को बाहर निकालकर उनके कार्यालय पर ताला जड़ दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि विधायकों और सांसदों को पेंशन मिल रही है। किसानों को फसल के दाम भी नहीं मिल रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि महंगाई के हिसाब से गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। हाजी शकील अहमद ने बिजली के दाम घटाने और संजीव राठी ने 15 अक्तूबर से पेराई सत्र शुरू कराने की मांग की। किसानों के बीच पहुंचे डीसीओ ने 25 अगस्त तक किसानों के समस्या के समाधान व भुगतान में तेजी लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों की बैठक खत्म हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह, नेपाल सिंह, रघुराज सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र राजपूत, शीशराम सिंह, राहुल, सतेंद्र राठी, एमपी सिंह, हरवीर सिंह, शादाब, मारूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें