फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में उठा किसानों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में उठा किसानों का मुद्दा
विज्ञापन

किरतपुर। किरतपुर मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ब्लाक पंचायत में महंगाई, किसानों की समस्या समेत कई मुद्दे उठाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार किसानों की मांगों के लिए आंदोलन चलता रहेगा। बीडीओ को समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सौंपा।
विज्ञापन

मासिक पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पद्म सिंह ने और संचालन किरतपुर ब्लाक अध्यक्ष हितेश चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष चौ. बीर सिंह सहरावत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने और एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाने के लिए किसान पिछले आठ महीनों से भी अधिक समय से दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और बकाया भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब बनी हुई है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी बीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, अंबरीष चौधरी, जग्गन अली, रामकुमार सिंह, शीशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय पहलवान, सरदार जरनैल सिंह, गजराज सिंह, डालचंद सिंह, सरदार नरेश कुमार, नागेंद्र चौधरी, हितेश कुमार, विपिन चौधरी, सहजाद जोगेंद्र सिंह, आदिल, वंश, अनुज, सुरेश, गौरव, रोहित, लवी, सोनू, शिवकुमार, भोले, सहित बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें