फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना, अफसरों से हुई नोकझोंक

Fri, 22 Jan 2021 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस से किसानों की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया। पुलिस द्वारा काफी देर तक किसानों को रोका गया। पुलिस से नोकझोंक के बावजूद किसान जबरन दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें

भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, संदीप सिंह, जगमीत सिंह जीत, नरबैल सिंह, जसपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह, लवली सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था 26 जनवरी को दिल्ली प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को ट्रैक्टरों के साथ रवाना हुआ। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और उपनिरीक्षक यशवीर मलिक ने किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए काफी समझाया, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं किया जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध है हस्तिनापुर का यह गुरुद्वारा, यहां देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें

ये हुए दिल्ली के लिए रवाना
प्रदर्शन में दिलावर सिंह, डॉ. नईम, अनुज चौधरी, अमृत पाल, अर्शदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, नवदीप सिंह ट्रैक्टर लेकर गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली रवाना हुए। उधर, आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में भी अनेक किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें