1545 युवाओं को मिला रोजगार, करेंगे नई शुरूआत
कोतवालीदेहात/बिजनौर। सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित वृहद रोजगार मेले में भारी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी। मेले में 35 कंपनियों ने 1545 युवाओं को रोजगार दिए। युवाओं को कंपनियों ने मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए। नौकरी मिलने पर युवाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। जल्दी ही ये अपने पदों पर काम शुरू करेंगे।
नगीना रोड स्थित वीकेआईटी में आयोजित रोजगार मेले में सुबह आठ बजे से ही आसपास के युवा आने लगे थे। रोजगार मेले में कुल साढ़े तीन हजार युवा आए। युवाओं ने कॉलेज के गेट पर अपना पंजीकरण कराया। कॉलेज के दो ब्लॉक में कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाए गए। कंपनी प्रतिनिधियों ने युवाओं के प्रमाण पत्र देखे और उनसे बातचीत की, सवाल पूछे। युुवाओं को पद और वेतन के बारे में बताया। जो युवा योग्य और नौकरी करने के इच्छुक मिले उन्हें नौकरी देकर ऑफर लेटर दे दिए गए। कुल 1545 युवाओं को रोजगार मिला।
डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, क्षेत्रीय सहायक निदेशक सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर, सहायक सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी, कॉलेज निदेशक अभिषेक सिंह, एके सिंह, कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक आशीष कुमार, राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा आदि ने युवाओं को ऑफर लेटर देकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कपिल पाराशर, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अक्षय बना फिल्ड ऑफिसर
बीएससी एजी उत्तीर्ण धामपुर निवासी अक्षय त्यागी खेती से जुड़ी एक फर्म में 15 हजार रुपये महीना की नौकरी लगी है। उसे फिल्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। अक्षय त्यागी ने बताया कि उसके परिवारवाले बहुत खुश होंगे। गांव महेशपुर खेड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह काफी समय से रोजगार पाने की कोशिश कर रहा था। अब जिले से ही उसे एक कंपनी में फिल्ड ऑफिसर पद पर नियुक्ति मिली है। उसे 15 हजार रुपये महीना मिलेंगे।
हमेशा काम आएगा अनुभव
गांव बसेड़ी कुंवर निवासी अरुण सूर्यवंशी और नरेनी निवासी राहुल कुमार को एलआईसी एजेंट के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें आठ हजार रुपये महीना और कमीशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कहीं नौकरी के लिए अनुभव मांगा जाता है। नौकरी तो मिली ही साथ ही इससे मिलने वाला अनुभव हमेशा आगे की नौकरियों में गिना जाएगा। बिजनौर निवासी दिव्या को रामपुर की एक कंपनी में लिपिक के पद पर जॉब मिली है। उसे आठ हजार रुपये मासिक मिलेंगे। दिव्या ने बताया कि वेतन थोड़ा कम है फिर भी वह नौकरी करने जरूर जाएगी। अनुभव होगा तो आगे चलकर अपने या आसपास के जिलों में अच्छे वेतन पर नौकरी मिल जाएगी।
रोजगार मेले में छाया रहा अमर उजाला
बिजनौर। रोजगार मेले में अमर उजाला छाया रहा। युवा और कंपनी प्रतिनिधि अमर उजाला पढ़ते मिले। युवाओं को ऑफर लैटर देते वक्त मंच पर मौजूद अतिथियों के हाथ में भी अमर उजाला नजर आया।
रोजगार मेले व सेवायोजन विभाग से जुड़ी खबरों को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित करता रहता है। रोजगार मेले में आए अधिकतर युवाओं ने कहा कि उनके घर पर पहले से ही अमर उजाला आता है। चांदपुर निवासी मुकेशा कुमार, नजीबाबाद निवासी हैप्पी शर्मा ने बताया उनके घर पर अमर उजाला ही आता है। अमर उजाला में समय समय पर लगने वाले रोजगार मेलों के बारे में जानकारी मिल जाती है। अन्य जगहों पर भी रिक्तियों की जानकारी मिलती है। चाहशीरी निवासी शिल्पी, नवाब का अहाता निवासी पूनम सेठ ने बताया कि अमर उजाला की खबरें प्रमाणिक होती हैं। इंटरव्यू लेने आए बिजनौर के ही एलआईसी के एएसएम राजपाल सिंह व मुकेश सिंह ने बताया कि उनके यहां शुरू से ही अमर उजाला आता है। अमर उजाला की खबरों की प्रमाणिकता पर संदेह नहीं किया जा सकता है। इंटरव्यू लेने आए धामपुर निवासी एलआईसी कर्मचारी हरीश मित्तल व विपिन मिश्रा ने भी अमर उजाला की सराहना की।
बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अक्षय त्यागी।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अशोक कुमार।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ दिव्या वर्मा।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में जॉब ऑफर लेटर के साथ अरुण सूर्यवंशी।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते आईटीआ- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते युवक।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ते बाहर ?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवती को जॉब ऑफर लेटर ?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में वीकेआईटी में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में अमर उजाला पढ़ती युवति- फोटो : BIJNOR