फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुढ़ाल में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम मुढ़ाल में किसान की गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों से जानकारी लेते ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मुढ़ाल में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

हीमपुर दीपा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ाल में बृहस्पतिवार रात को किसान हरिओम सैनी (38) पुत्र रामसिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी और सीओ ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम प्रधान मुढ़ाल की ओर से गांव के जंगल में बने डेरे पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान किसान हरिओम सैनी निवासी भूड़ थाना हल्दौर के रूप मेें की। मृतक पिछले कई वर्षों से हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ाल में अपनी 40 बीघा जमीन पर डेरा बना कर अकेला रहता था। उसकी दो पत्नियां हैं, दोनों से बच्चे हैं। दोनों से ही उसके संबंध ठीक नहीं थे। उसका परिवार हल्दौर में ही रहता था। मृतक अपने साथियों के साथ शराब पीने का आदी था। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट का निशान है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह व सीओ चांदपुर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हीमपुर दीपा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें