नजीबाबाद। भाकियू ने किसान सहकारी चीनी मिल पर मासिक पंचायत के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने चीनी मिल के जीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मिल का विस्तारीकरण और गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को भाकियू के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, जगदेव सिंह, भोपाल सिंह राठी, महेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद परिसर में मासिक पंचायत की। किसानों ने मुख्यमंत्री द्वारा चीनी मिल परिसर में मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की घोषणा साढ़े तीन साल बाद भी पूरी न होने पर नारेबाजी की। चौ.बलराम सिंह ने चीनी मिल विस्तारीकरण का मुद्दा जिला स्तर पर उठाकर जिलेभर में प्रदर्शन की चेतावनी दी।
किसानों ने चीनी मिल के विस्तारीकरण, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, कृषि बिल वापसी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में कुलवीर सिंह, महिपाल सिंह, विजय सिंह, प्रशांत, सुखराम सिंह, नेपाल सिंह, जसवंत सिंह, शीशा सिंह, सर्वजीत सिंह, नरदेव सिंह, अनिल चौहान, शेरसिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, दिनेश कुमार, अविनाश सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए।