फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर के फीडरों में धमाका

Fri, 25 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर में  बिजली घर के दो फीडरों में तेज धमाका होने के बाद कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर हंगामा कर सप्लाई सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

बिजलीघर के ओल्ड फीडर तथा न्यू साउथ फीडर की इनकमिंग में तेज धमाका होने पर उपकरण नष्ट हो गए। इससे बिसाठ, बल्दिया, मुकरंदपुर, नवादा तुल्ला, सुमालखेड़ी गांव की दो दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को संकट झेलना पड़ा। अमरजीत सिंह, आशु, योगेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम बिजली घर पहुंचे। बिजली घर के जेई सत्यपाल सिंह का कहना है कि तेज धमाका होने से करीब आधा दर्जन गांव की सप्लाई बंद हो गई है।  दो दिन के अंदर बिजली सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी। जेई के आश्वासन पर ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें