फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा विश्व महात्मा गांधी और लाल बहादुर से प्रभावित:डीएम

विज्ञापन
बिजनौर में गांधी पार्क में माल्यार्पण करते महात्मा गांधी को नमन करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पूरा विश्व बापू और शास्त्री जी से है प्रभावित
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। महापुरुषों की शिक्षा को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व बापू और शास्त्री जी से प्रभावित है।
डीएम ने कहा कि आज के दिन पूरा देश महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद करता है और उनकी शिक्षाओं और विचारों से प्रेरणा प्राप्त करने का संकल्प लेता है। कहा कि गांधी जी सत्य व अहिंसा के अलंबरदार, मानवीय मूल्यों एवं समानता के उद्घोषक, जाति भेदभाव के विरोधी, सर्वधर्म सम्भाव के पक्षधर, शांति के दूत, धैर्य एवं संकल्प के धनी, देश एंव राष्ट्र के भक्त, मानव, समाज एवं नारी के उत्थान के लिए समर्पित, सादगी और शालीनता की मूर्ति, पशु एवं समस्त क्रूरता के दुश्मन, आदि उनके जीवन के ऐसे पहलू हैं, जो भारत के इतिहास में इन विशेषताओं से सुसज्जित किसी एक भी व्यक्ति पर पूरे उतरते हों। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण दास, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम संगीता आदि मौजूद रहे। डीएम ने गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति का माल्यार्पण किया और रामधुन भजन, गोष्ठी एवं सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लिया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गए। शास्त्री चौराहे पर शास्त्री जी की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया और गांधी आश्रम में चरखा कताई प्रतियोगिता हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोहल्ला कस्साबान में टीकाकरण कैंप किया। आरजेपी इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल, गयूर आसिफ, वीएस चौहान, तेजपाल सिंह, सुधांशु वत्स, बालेश कुमार, चंद्रहास सिंह, मनोज यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने भी किया नमन
बिजनौर। जिला जजी सभागार में जिला जज अतुल कुमार गुप्ता, एडीजे डा.मनु कालिया, एडीजे डा.विजय कुमार, एफटीसी के न्यायाधीश योगेश कुमार, सीजेएम विनोद त्रिपाठी, एसीजेएम शारिब अली सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जिला बार हॉल में जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, अधिवक्ता कुलदीप सिंह सहित न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें