कोटद्वार के कारोबारी यासीन की हादसे में मौत
नजीबाबाद। कोटद्वार के कबाड़ कारोबारी एवं समाजसेवी हाजी यासीन की गांव मथुरापुरमोर के निकट मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बाइक से कोटद्वार जा रहे चर्च रोड कोटद्वार निवासी 55 वर्षीय कबाड़ कारोबारी मो.यासीन की बाइक अचानक खस्ताहाल मार्ग पर असंतुलित हो गई। ट्रक की चपेट में आ गए ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मो.यासीन को नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम लाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। कारोबारी हाजी यासीन कोटद्वार की जामा मस्जिद के पदाधिकारी और कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मो.यासीन के बेटे इमरान ने पुलिस से को तहरीर देकर कार्रवाई और पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध करते हुए पुलिस से शव ले लिया।