फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंव नियामपुर के खेतों में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, फसलों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। हाथियों ने गांव नियामतपुर के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की कई बीघा गन्ने और गेहूं की फसलों को तहस-नहस कर दिया। सूचना पर किसान खेतों पर पहुंचे तो तब तक हाथी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी ओमकार, बहादुर सिंह, नरेंद्र, राहुल, संजीव कुमार, मुकेश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को हाथियों के झुंड ने गन्ना और गेहूं के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। किसानों का कहना है कि वन क्षेत्र नजदीक होने के कारण आए दिन खेतों में हाथी आते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते है। किसानों ने वन विभाग से हाथियों पर रोक लगाने और किसानों की नुकसान फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उधर, राजगढ़ क्षेत्र के रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। टीम आसपास के क्षेत्र में रात्रि में गश्त करेगी और जंगली जानवरों को वन क्षेत्र में खदेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें