सपा और रालोद गठबंधन के जिले की आठ सीटों पर नौ प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। असल में बिजनौर सीट पर सपा और रालोद दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
गठबंधन की बिजनौर की सभी सीटों पर तस्वीर अब साफ हो गई है। शुक्रवार को चांदपुर सीट पर भी गठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई। चांदपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी के पति रफी सैफी को सपा ने गठबंधन का प्रत्याशी बना दिया। वहीं इसी सीट से टिकट मांग रहे स्वामी ओमवेश को टिकट नहीं मिल सका। स्वामी ओमवेश भी लंबे समय से इस क्षेत्र में चुनाव की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा और रालोद गठबंधन के जिले की आठ सीटों पर नौ प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। असल में बिजनौर सीट पर सपा और रालोद दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बाकी सीटों पर गठबंधन से एक-एक प्रत्याशी ही उतारा गया है। शुक्रवार को सबसे आखिर में चांदपुर से सपा ने रफी सैफी को प्रत्याशी बना दिया।
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने रफी सैफी को चांदपुर से टिकट मिलने की पुष्टी की। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि चांदपुर भी फाइनल हो गया है। रफी सैफी को सिंबल मिल गया है। उधर इस सीट पर लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे स्वामी ओमवेश को टिकट नहीं मिल सका। स्वामी ओमवेश भी मजबूती से टिकट मांग रहे थे।