फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारियों की होगी कोराना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के कर्मचारियों की होगी कोराना जांच
विज्ञापन

धामपुर। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को धामपुर में टीम ने करीब 40 लोगों के कोरोना जांच को सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। जिन लोगों के सैंपल लिए गए है। उनमें विद्युत निगम अधिकांश कर्मचारी शामिल है।ं
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार को विद्युत निगम प्रथम खंडीय कार्यालय का अकाउंटेंट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसका कार्यालय में सामान्य तौर पर आना जाना था। धामपुर विद्युत निगम के एक ही परिसर में तीन अलग अलग कार्यालय है। डिवीजन प्रथम व द्वितीय और अधीक्षण अभियंता का सर्किल कार्यालय भी यहीं पर है। निगम की ओर से शनिवार को इन सभी कार्यालयों में कार्यरत चपरासी से लेकर अधिकारियों तक के नामों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराने को कहा गया है। नामों की लिस्ट मिलते ही विभाग की टीम की ओर से सभी का कोरोना जांच को सैंपल लेकर भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामों की लिस्ट मांगे जाने से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें