फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य योजना में नहीं मिले बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य योजना में नहीं मिले बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम की ओर से क्षेत्र के किसानों को पिछले तीन सालों से सामान्य योजना के अंतर्गत बिजली के निजी नलकूप के लिए एक कनेक्शन जारी नहीं हो सका है। सरकार की ओर से अभी दिसंबर 2018 तक के केवल 250 उपभोक्ताओं की बिजली की लाइन चालू करने के आदेश हैं। जबकि अभी तीन सौ से ज्यादा स्वीकृत कनेक्शन लंबित है।
इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि जब सरकार योजना के तहत आवंटन के लक्ष्य को ऑनलाइन कर देगी, वह स्टोर से सामान उठवाकर बिजली की लाइन तैयार कर चालू करा देंगे। सरकार ने पिछले एक साल से नए आवेदनों पर भी योजना के तहत रोक लगा रखी है। क्षेत्र के किसान दिनेश कुमार, महावीर सिंह, करन सिंह, राजू शर्मा, बलवीर सिंह का कहना है कि यदि उन्हें निजी नलकूप के लिए कनेक्शन जल्द नहीं मिलेगा तो वह खेतों की सिंचाई कैसे करेंगे। सरकार को सामान्य योजना के अंतर्गत कनेक्शनों को ओपन कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेताया कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो वह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से शिकायत करेंगे। धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के किसानों ने 2018 में निजी नलकूप कनेक्शन पाने के लिए आवेदन किए थे। लेकिन अभी तक उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। उन्होंने कनेक्शन पाने के लिए प्रक्रिया के अंतर्गत स्टीमेट भी जमा कर रखा है। वहीं, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि सरकार द्वारा पिछले दिनों दिसंबर 2018 तक के बिजली के कनेक्शनों को खोला गया है। लगभग 250 उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन देने के लिए निगम द्वारा प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी डिवीजन में लगभग 300 से ज्यादा कनेक्शन लंबित हैं। पिछले एक साल से सामान्य योजना के अंतर्गत नए आवेदनों पर भी रोक लगी है। रोक हटेगी तो उपभोक्ताओं से आवेदन लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें