फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे तीसरे युवक का भी शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर(बिजनौर)। गांव रसूलपुर नंगला के डूबे तीन युवकों में से मंगलवार को तीसरे युवक जावेद का भी शव मिल गया है।
विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला निवासी आठ-नौ युवक अमरोहा जिले के थाना धनौरा की पुलिस चौकी शेरपुर के ग्राम रसूलपुर भावट के पास गंगा नदी में नहा रहे थे, जिसमें तीन युवक सुहैल 18 वर्ष पुत्र मुन्ने, जावेद 21 वर्ष पुत्र शाहिद, राजू 20 वर्ष पुत्र इस्लाम नहाते समय नदी में डूब गए। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रविवार की शाम सुहैल के शव को निकाल लिया था, जबकि राज का शव सोमवार को गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाल लिया था। मंगलवार को तीसरे युवक जावेद का शव भी गंगा में मिल गया है। गंगा में मछली या जीव जंतुओं द्वारा शव को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि मंगलवार को तीसरे युवक जावेद का शव मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें