फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के खाते से निकले आठ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी के खाते से निकले आठ लाख रुपये
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। नगर के एक टैक्स टाइल्स मालिक के बैंक खाते से आठ लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। उसने इस मामले में शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी लिकायत अली ने बताया कि का रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में इकरा टैक्स टाइल्स के नाम से उनका खाता है। 17 जुलाई को उसने अपने खाते से दो लाख रुपये निकाले तो उसे पता चला कि एक दिन पूर्व ही उसके खाते से आठ लाख रुपये निकाले गए हैं। इस बारे में जब बैंक प्रबंधक से पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लियाकत अली ने बैंक प्रबंधक व बैंक कर्मचारियों पर आठ लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए चांदपुर थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक मैनेजर का कहना है कि बैंक की बांदा शाखा से रुपये निकाले गए हैं। स्थानीय शाखा का इससे कोई मतलब नहीं हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें