फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल और सब्जी के दामों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फल और सब्जी के दामों में उछाल
विज्ञापन

बिजनौर। बरसात में सब्जी के साथ फलों के दाम भी महंगे हो गए हैं। दस दिन में ही सब्जी दोगुने से भी अधिक दामों में बिक रही हैं। फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। सब्जी व फलों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। बारिश ज्यादा होने पर फल व सब्जी के दाम अभी और बढ़ सकते हैं।
बरसात में सब्जी व फलों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनों गंगा के उफान पर आने पर खादर क्षेत्र में सब्जी की फसल बर्बाद हो गई थी। अब बाकी बची सब्जी की फसल पर भी आफत आनी शुरू हो गई है। टमाटर, तुरई, लौकी, पालक के साथ अन्य सब्जी भी महंगी हो गई है। ये सब्जी बाजार में दोगुने से भी अधिक दामों में मिल रही हैं। सब्जी के बाजार में दाम सुनकर आम आदमी के पसीने छूट रहे हैं। बारिश अगर और हुई तो सब्जी के दाम और बढ़ने की उम्मीद हैं। यही हाल फलों का भी है। फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। फलों के राजा आम दोगुने दामों में बाजार में बिक रहा है। केला, अनार, पपीता, अनार व अन्य फलों के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी व फल फुटकर विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष दिलशाद अंसारी के मुताबिक बरसात में सब्जी व फलों के दामों में उछाल आया है। सब्जी व फल महंगे हो गए हैं। अभी इनके दाम और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं। सब्जी विक्रेता मुनव्वर के मुताबिक सब्जी के दाम बरसात में दो गुने हो गए हैं।
सब्जी के दाम किलो में
सब्जी पहले अब
टमाटर 20 40-60
तुरई 20 40-50
शिमला मिर्च 40 60
लौकी 15 30
पालक 30 60
शलजम 30 60
भिंडी 20 40
फलों के दाम
फल पहले अब
पपीता 30 50-60
सेब 200 250
आम 30 60
अनार 60 100
केला 40 50-60
नोट: फलों में केले के दाम दर्जन में है। बाकी फलों के दाम किलो में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें