बिजनौर की चाहशीरी जामा मस्जिद के सदर जावेद आफताब सिद्दीकी, शहर काजी माजिद अली, गजरौला शिव जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद यूनुस तथा मंडावली सैदू के प्रधान मंसूर अहमद ने संयुक्त रूप से मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय कोई फोटो व वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें। उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी का खून नालियों में न बहाया जाए तथा पर्दे में कुर्बानी की जाए। कुर्बानी के गोश्त को पैक कर दोस्तों, गरीबों और जरूरतमंदों में तकसीम किया जाए। दूसरों की भावनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
ईद की नमाज का समय
बिजनौर ईदगाह में सवेरे 7.00 बजे।
बिजनौर चाहशीरी जामा मस्जिद में सवेरे 7.30 बजे।
बिजनौर सुल्तानी (बीआईसी) मस्जिद में सवेरे 6.00 बजे।
गजरौला-जंदरपुर ईदगाह में सवेरे 7.00 बजे।
गजरौला शिव जामा मस्जिद में सवेरे 6.15 बजे।
मंडावली सैदू ईदगाह में सवेरे 6.30 बजे।
झलरा ईदगाह में सवेरे 6.15 बजे।
ये भी देखें...
ईरान-अमेरिका तनाव का असर: सऊदी, ईरान और इराक को बासमती चावल की आपूर्ति प्रभावित, बंदरगाहों पर अटका माल