थाना चांदपुर में मंगलवार शाम महिला चिकित्सक की ओर से तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि पति की मौत के बाद उनके क्लीनिक पर प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ आने-जाने लगा। इसी बीच प्रभात यादव ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और बेहोशी की हालत में कुछ अश्लील फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए।
इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर धन की मांग की गई और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से कुछ दिनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया। महिला चिकित्सक ने तहरीर में कहा कि यह बात मैंने अपने ससुराल और मायके पक्ष को बताई। अब मेरी जान को खतरा है, मुझे सुरक्षा दी जाए ताकि मैं अपना नर्सिंग होम संचालित कर सकूं। प्रभात यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
वीडियो सामने आए तो फसेंगी कई गर्दन
सूत्रों के अनुसार महिला चिकित्सक के आवास और क्लीनिक की तमाम वीडियो हासिल की गई है। अपने मोबाइल पर वीडियो लेने वाले भी एक और भाजपा नेता हैं। फिलहाल उक्त वीडियो पांच लोगों के पास ही बताई जा रही हैं। अगर वीडियो बाहर आईं तो कई और लोगों की गर्दन फंसना तय माना जा रहा है। क्योंकि महिला चिकित्सक के साथ जिला इकाई के एक और पदाधिकारी की पहले नजदीकियां रही हैं। अब दूसरे नेता नजदीक आ गए थे।
ये बोले आरोपी प्रभात यादव...
सभी आरोप निराधार हैं। महिला चिकित्सक के साथ पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। महिला चिकित्सक को एक दूसरे नेता मेरे नाम से ब्लैकमेल कर रहे थे।
- प्रभात यादव, जिला मंत्री भाजपा
सीओ बोले- दर्ज की जा रही रिपोर्ट
सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि महिला चिकित्सक की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
ये भी देखें...
Bijnor: जलीलपुर में युवक की पीटकर हत्या, 20 रुपये की दाल के विवाद में हो गया झगड़ा, लपेटे में आया दीपक