फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चल रही जिले में धूल भरी तेज हवाएं, सता रही गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर में 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं
विज्ञापन

-पिछले साल मई के पहले सप्ताह में 34 डिग्री रहा था तापमान, अबकी बार पहुंचा 38 डिग्री


-मई के पहले सप्ताह में गर्मी से बिलबिला उठे लोग


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। उमसभरी गर्मी और तेज धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। पिछले तीन दिनों से तापमान में उमस बढ़ी हुई है। उधर धूलभरी तेज हवाओं के चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। अबकी बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। क्योकि पिछले साल मई के पहले सप्ताह में तापमान 34 डिग्री तक ही पहुंच पाया था जबकि इस बार 38 डिग्री तक जा पहुंचा है। हालांकि तेज हवाओं के चलने से दिन के तापमान में मामूली कमी रही लेकिन उमस बरकरार बनी रही।
मंगलवार को सुबह से ही तेज हवाओं के चलने का सिलसिला जारी हो गया था। दोपहर तक करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रहीं। दोपहर के बाद हवाओं के रुख में कमी देखने को मिली। हवा के संग उड़ रही धूल ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तामपान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा भी 18.3 डिग्री बना रहा। ऐसे में दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी सता रही है। हालांकि तेज हवा के चलने मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। क्योंकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री बना हुआ था। उधर पिछले साल की तुलना में इस साल तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस साल मई के पहले सप्ताह में ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि साल 2023 में मई के पहले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी कम था। उधर गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे, एसी का सहारा ले रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर रूमाल, कपड़ा ढककर घरों से निकले। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे लोेगों को गर्मी और सताएगी।




जिले में एक सप्ताह का तापमान-



तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

एक मई- 32.8- 16

दो मई- 34.6- 15.2
तीन मई- 35- 16.2

चार मई- 38.4- 19.7

पांच मई- 37.8- 18.8
छह मई- 37.6- 19
-



साल 2023 का मई के पहले सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

एक मई- 28.4- 18
दाे मई- 26.4- 17.4

तीन मई- 26.8- 18
चार मई- 25.8- 16.4

पांच मई- 28.8- 16.5
छह मई- 26.8- 16.6



नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

लू और गर्मी से बचने को यह करें उपाय
- सीधे धूप में जाने और घर से निकलने से बचें, जरुरी हो तो सिर पर कपड़ा रखकर निकलें
- लगातार पानी पीते रहें
- खाली पेट बाहर जाने से बचें
- ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करें
-बाहर से घर आने पर तुंरत ठंडा पानी नहीं पीएं


गर्मी में फसलों को बचाने का यह तरीका अपनाएं
-खेत में नमीं बनाए रखें
- बीमारी लगने पर तुरंत कीटनाशक का छिड़काव करें
-खेत में नमी देखते रहे, समय से खेतों में सिंचाई करते रहे

लू में रखें ध्यान रखें, ड्रिहाइड्रेशन हो सकता है: सीएमओ
सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल ने बताया कि गर्मी और लू में ड्रिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान देने की जरूरत रहती है। अधिक पसीन निकलने से शरीर में सोडियम और पौटेशियम की कमी होती है। इसलिए समय-समय पर शिकंजी, नींबू पानी, ओआरएस और लस्सी आदि का सेवन करते रहें। सूती और ढीले कपड़े पहनें। तेज धूप में घर से निकलें तो सिर पर कपड़ा रखें या छाता लगा लें। मिर्च मसाले युक्त भोजन करने से बचें।
-
फसलों का रखें ध्यान: डॉ.कृष्ण कुमार सिंह
फसलों की सिंचाई का रखे ध्यान वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इस समय सब्जियों के साथ गन्ना फसल है। भीषण गर्मी में फसलों की सिंचाई का ध्यान रखें। खेतों में नमी रखें। साथ ही पूर्वा हवा चलने से गन्ना फसल पर बीमारी का खतरा रहता है। ऐसे में कीट आदि का ध्यान रखें। अगर कोई बीमारी आती है, तो तुरंत कीटनाशक दवाई का छिड़कांव करें।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि वर्तमान में गन्ना फसल अच्छी है। गन्ना फसल ग्रोथ में है। बदलते मौसम से फसल को सुरक्षित रखें और किसान फसलों की सिंचाई करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें