फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पकड़ने के लिए ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब पकड़ने के लिए ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तराखंड बार्डर के पास जिले के खादर इलाकों में ड्रोन उड़ाकर निगरानी कई गई। ड्रोन से अवैध और कच्ची शराब के ठिकानों को तलाश किया गया। कुछ जगहों पर कच्ची शराब बरामद हुई है। अफजलगढ़ से लेकर बालावाली के पास तक बॉर्डर के आसपास अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के वक्त बॉर्डर पर शराब की तस्करी बढ़ जाती है। ऐसे में डीएम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अफजलगढ़ क्षेत्र के जामनवाला, भिक्कावाला और कालागढ़ में दबिश दी गई। 300 किलोग्राम लहन और 50 लीटर अवैध शराब मौके पर बरामद हुई। वहीं मंडावर क्षेत्र के राजारामपुर और इच्छावाला में ड्रोन उड़ाया गया। ड्रोन से गंगा खादर इलाके में भट्ठियों का पता लगाया गया। चुनाव आयोग ने आगाह किया है कि बिजनौर और उत्तराखंड के बीच तस्करी होने की आशंका है। प्रवर्तन टीम में आबकारी निरीक्षक धामपुर उपेंद्र कुमार शुक्ल, आबकारी निरीक्षक अमर सिंह बौनाल, आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव, निरीक्षक अभय कुमार, निरीक्षक सविता चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें