फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की मदद को पहुंचे अफसर

विज्ञापन
नगीना के ग्राम जलालपुर सुल्तन में घर में पुआल पर लेटे मासूम बच्चों को कंबल ओढाता लेखपाल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना। ग्राम जलालपुर सुल्तान में चार मासूम बच्चों के साथ मुफलिसी में जीवन व्यतीत कर रही 75 वर्षीय वृद्धा की दर्द भरी कहानी को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद आखिर अफसरों ने सुध ले ली। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर महिला व बच्चों को खाद्य सामग्री व गर्म कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने क्षेत्र के ग्राम जलालपुर सुल्तान निवासी 75 वर्षीय वृद्धा प्रमोद देवी की मुफलिसी व सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कई समाजसेवी लोग वृद्धा के घर पहुंचे और हर संभव मदद की। चार मासूम बच्चों के साथ कड़कड़ाती ठंड में सरकारी मदद की आस में अपना जीवन बिताने वाली 75 वर्षीय वृद्धा की कहानी पढ़ने के बाद तहसील प्रशासन भी हरकत में आया तथा लेखपाल को मौके पर भेजकर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि उन्होंने हल्का लेखपाल गौरव भटनागर को दो बार वृद्धा के घर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा परिवार को जरूरी खाद्य सामग्री, गर्म कंबल दिए गए तथा वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना सहित सभी लाभकारी सरकारी योजनाओं में परिवार का नाम जुड़वाने का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला व बच्चों का नाम राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में जुड़वाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें