सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे डॉ.आंबेडकर
नजीबाबाद। भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर आकाशवाणी नजीबाबाद परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियां आयोजित की गईं।
आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर एडीपी अमर सिंह, एई तिलकराम, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी में फादर वर्गीस, सुशील कुमार, अखिलेश कुमार सहित अनेक वक्ताओं ने डॉ.भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता को युग पुरूष और सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया। कार्यक्रम में रफत इकबाल, हीरा लाल, शहाना परवीन, सरोजनी, आनंद, अरविंद सोती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सत्यविहार कॉलोनी में डॉ.भीमराव आंबेडकर समाज उत्थान सेवा समिति के संरक्षक गीताराम, अध्यक्ष रामगोपाल, सचिव शुभम कुमार के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में राजेश कुमार, डॉ.जितेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, एसके नौटियाल, विमल कटारिया ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ.भीमराव आंबेडकर विकास समिति रम्पुरा की ओर से बसपा नेता नरेंद्र कुमार रवि, वीरेंद्र सिंह, नीतल कुमार, मुकेश कुमार, राजकुमार, सुधीर, रिंकू, ओमप्रकाश, अर्जुन, कौशल, गीता, बिरजू आदि ने डॉ.भीमराव आंबेडकर द्वारा दलित समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की।
उधर, वाल्मीकि बस्ती जाब्तागंज में डॉ.भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव पर अरविंद सूद, आदेश वैद्य, रामपाल सूद, सोम सूद, प्रकाशवीर, दशानंद, राहुल, अंकित, सचिन, रितिक, उदय, आदित्य आदि ने उन्हें नमन किया।
नजीबाबाद के जाब्तागंज में डॉ.आंबेडकर जयंती मनाते लोग।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में डॉ.आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते रम्पुरावासी।- फोटो : NAZIBABAD