फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल किसानों को बेचेगी कृषि उपकरण

विज्ञापन
धामपुर में आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जानकारी देते चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल किसानों को बेचेगी कृषि उपकरण
विज्ञापन

धामपुर। इस बार किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों को खरीदने के लिए खतौली और शामली जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। धामपुर चीनी मिल ने कृषि उपकरणों को मिल से ही खरीदने की व्यवस्था की है। कृषि यंत्र किसानों को थोक के ही रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह व्यवस्था चीनी मिल की ओर से पहली बार ही लागू की गई है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में खतौली और शामली के कृषि उपकरणों को ब्रांड के रूप में प्रयोग किया जाता है। यहां की निर्मित हैरो, टिलर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, गन्ना छीलने की दरांती, गन्ना काटने की फाबड़ी, फावड़े, गन्ने की निराई करने को ट्रैक्टर चालित कल्टीवेटर, जमीन फाड़ टिलर शामिल हैं। यह सभी ब्रांडेड उपकरण चीनी मिल द्वारा कंपनी के थोक के भाव से मंगाए गए हैं। गन्ना छीलने की दरांती का तो जवाब ही नहीं है। प्रदेश में मीरपुर की दरांती मशहूर हैं। दरांती पर मीरपुर ब्रांडेड लिखा है। गन्ना काटने की फावड़ी की बेहतर लोहे की बनी है। यदि किसान कृषि विभाग से यंत्रों की खरीद के लिए पंजीकरण कराता है और उसका नंबर आ जाता है तो तब भी चीनी मिल की ओर से उसी अनुदान पर संबंधित किसानों को कृषि उपकरणों को मुहैया कराया जाएगा। बशर्ते संबंधित किसानों को पंजीकरण के बाद उपलब्ध बिल को यंत्र को खरीदते समय लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें