फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुलान में ओवरलोड बंद कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
ढुलान में ओवरलोड बंद कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वाहनों में मानक के अनुरूप चीनी लोड कराने के चीनी मिल को निर्देश देने की मांग की है। उधर, डंपर चालकों ने स्टोन क्रेशरों और खनन पट्टा धारकों द्वारा ओवरलोड खनन भरवाने पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

द नजीबाबाद पब्लिक करियर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ट्रांसपोर्टरों ने नजीबाबाद चीनी मिल द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक चीनी लोड कराने की एसडीएम को जानकारी देते हुए चीनी मिल को निर्धारित मानकों में ही चीनी ट्रकों में लोड कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की। ट्रांसपोर्टरों में संजीव कुमार, सुल्तान, शहजाद, तनवीर अहमद, इमरान ध्यान सिंह सहित अनेक ट्रांसपोर्टर शामिल रहे। उधर, डंपर चालकों ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को पत्र सौंपकर स्टोन क्रेशरों और खनन पट्टा धारकों द्वारा जबरन उनके वाहनों में अधिक खनन सामग्री भराए जाने की शिकायत की। डंपर स्वामियों और चालकों मो. जावेद, मो. अकरम, अशरफ अली, अशोक, गुरमीत सिंह, देवेंद्र चौहान, विक्रम सिंह, लवी, दिशान, ब्रजमोहन का आरोप है कि ओवरलोड में उनके वाहनों पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें