फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के बाद तीन पंचायतों के नतीजों की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/ किरतपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को उपचुनाव हुआ था। मंगलवार को मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा हुई। नवनिर्वाचित प्रधानों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नूरपुर की ग्राम पंचायत गोपालपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मृतक प्रधान रणजीत सिंह की पत्नी अनिता देवी ने ललित कुमार को 63 वोटों से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की। प्रधान रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद पद रिक्त हो गया था। जिसके लिए सोमवार को उप चुनाव हुए था। ब्लॉक पर हुई मतगणना में अनिता देवी को 957 तो ललित कुमार को 894 वोट मिले। मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव अधिकारी ने विजेता प्रधान अनिता देवी को जीत का प्रमाण सत्र सौंपा। पुलिस सुरक्षा के बीच नव निर्वाचित प्रधान को घर भिजवाया गया।
बाहुपुरा में ग्राम प्रधान बने रोहित कुमार
किरतपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलापुर बुजुर्ग उर्फ बाहुपुरा मे प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मृतक पूर्व प्रधान मंगू सिंह के बेटे रोहित कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने विरेंद्र कुमार को 123 वोटों से हराया। चुनाव अधिकारी ने प्रधान रोहित कुमार को प्रमाणपत्र दिया। पूर्व में चुने गए ग्राम प्रधान मंगू सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद पद रिक्त हो गया था। उपचुनाव में रोहित कुमार को 563 और विरेंद्र कुमार को 440 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें