धामपुर में संपन्न बैठक में महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के सदस्य
- फोटो : DHAMPUR
महाराणा प्रताप जयंती शौर्य दिवस के रूप मनाने का निर्णय
धामपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा की क्षत्रिय भवन में हुई बैठक में हुई बैठक में महाराणा प्रताप जयंती को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय शौर्य दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष विपुल प्रताप की अध्यक्षता, जितेंद्र कुमार के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने आजादी के लिए स्वाभिमान के साथ वीरता पूर्वक जीवन भर संघर्ष किया और मुगलों से कभी हार नहीं मानी। ऐसे वीर महापुरुष की जयंती देशवासियों एवं अन्य समाज को भी उत्सव के रूप में मनानी चाहिए। जिला संरक्षक नरेश वत्स ने विभिन्न राज्यों के संगठन पदाधिकारियों से भी शौर्य दिवस मनाने की अपील की। हरिद्वार से आए डा.एचके सिंह ने कहा कि नौ मई को क्षत्रिय शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में नगराध्यक्ष यशवीर सिंह, हरिराज सिंह, चमन सिंह, डा.विजय पाल सिंह, रविंद्र कुमार, प्रधान दुष्यंत सिंह राणा रहे। संवाद