फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी मिस फेयरवेल व प्रियांशु बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
धामपुर आरएसएम डिग्री कॉलेज में चयनित मिस्टर एवं मिस के साथ अतिथि। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आयुषी मिस फेयरवेल व प्रियांशु बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। आरएसएम कॉलेज के बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई दी।
समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि हमें सदैव अपना कार्य इमानदारी से करना चाहिए। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। वही समाज को सही दिशा देता है। कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डा. शोराज सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। भूगोल विभाग की शिक्षिका डा. रश्मि शर्मा रावल ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल आयुषी चौहान एवं मिस्टर फेयरवेल प्रियांशु को चुना गया।
विज्ञापन

बीएड विभागाध्यक्ष डा. अनिल यादव ने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहना चाहिए। इस अवसर पर संयोजक रामगोपाल यादव, डा. धनीराम, अभिषेक कुमार, इंदु सोलंकी, कुमारी इंदु चौहान, गोविंद सिंह एवं ब्रजनंदन सिंह, अर्जुन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें