फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज हत्याकांड में फैसला आज: सीजेएम कोर्ट में तीन हमलावरों ने बरसाई थी ताबड़तोड़ गाेलियां

Wed, 22 May 2024 11:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

दिल्ली पुलिस 17 दिसंबर 2019 को शाहनवाज और जब्बार को बिजनौर कोर्ट लेकर आई थी। यहां कोर्ट में तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गाेलियां बरसाई थीं। एक आरोपी की सुनवाई पूरी हो गई है। आज कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
शाहनवाज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में दिल्ली पुलिस की हिरासत में आए शाहनवाज की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद शुक्ला बुधवार यानी आज निर्णय सुनाएंगे। भरी कोर्ट में हुई इस हत्या से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस 17 दिसंबर 2019 को शाहनवाज एवं जब्बार को कोर्ट में पेश करने के लिए बिजनौर लाई थी। सीजेएम कोर्ट में दोपहर को एहसान हत्याकांड में उन्हें पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कर शाहनवाज की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: पुखराज हत्याकांड: गिरफ्तारी के डर से आरोपियों के घरों पर लटके ताले, चार टीमें डाल रहीं ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज हत्याकांड, बिजनौर - फोटो : अमर उजाला
जब्बार भगदड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। सीजेएम के गनर रवि, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल, कोर्ट मोहर्रिर मनीष आदि पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए तीन हमलावरों साहिल पुत्र एहसान निवासी नजीबाबाद, अकराज निवासी किरतपुर, सुमित निवासी शामली को पकड़ लिया था।

घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। बाद में हाईकोर्ट के सख्त कदम के बाद पूरे प्रदेश में कोर्ट की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाए गए थे। शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान के अनुसार इस केस में गिरफ्तार किए गए साहिल पुत्र एहसान व अकराज की सुनवाई पर हाईकोर्ट से स्टे है।

सुमित के खिलाफ सुनवाई पूरी हो चुकी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाने के लिए आज की तारीख नियत कर रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें