फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के आश्वासन के बाद उठने दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के आश्वासन के बाद उठने दिया शव
विज्ञापन

धामपुर। गांव मटौरामान में बुधवार को जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन के जर्जर तारों की चपेट में आने से बुधवार दोपहर 19 वर्षीय विक्रांत पुुत्र जगदीश रवि की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते हुए शव को गांव के बीच में रख दिया था। ग्रामीण रात करीब आठ बजे तक हंगामा करते रहे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। विद्युत निगम के एक्सईएन वीरेंद्र सिंह टीम के साथ ग्रामीणों के बीच में पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने, जर्जर तारों को बदलवाने का एलान किया।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी घटना के लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। बिजली की नई लाइनों को तो तैयार कर रहे हैं, लेकिन कई दशक पुरानी जर्जर हो चुकी लाइनों को बदलवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से एक्सईएन को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एक्सईएन से मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद मामला पांच लाख पर निपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने भरोसा दिया कि जब युवक के शव का पोस्टमार्टम होकर आ जाएगा, तो पांच लाख रुपये बतौर मुआवजा दिलाया जाएगा। जर्जर लाइन को भी ठीक किया जाएगा। तहसीलदार आरसी चौहान ने भी कहा कि विभाग के प्रावधान के अनुसार वह भी मृतक परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ को दिलाने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों के भरोसे के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरा और पीएम कराने की कार्रवाई की। ग्राम प्रधान अतीक अंसारी ने बताया कि भी जर्जर तारों को ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया गया है। जर्जर विद्युत लाइन से आगे भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें