समस्याओं का निदान न हुआ तो विरोध होगा: कैलाश सिंह
धामपुर। भाकियू (भानु गुट) कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया। तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि जल्द निदान नहीं हुआ तो सरकार का विरोध होगा।
तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह की अध्यक्षता और ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह के संचालन में बृहस्पतिवार को हुई पंचायत में कार्यकर्ता प्रेमराज सिंह, खूब सिंह, संतोष कुमार, सतपाल सिंह, जय हिंद सिंह, राम अवतार सिंह, राजेश कुमार, धर्मपाल सिंह, बाबूराम, छत्रपाल सिंह, विक्रम सिंह, सुदेश सिंह, सतेंद्र कुमार, कुशल पाल सिंह, राजपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, जगदीश, डा. जसवंत सिंह, महिपाल सिंह ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल मांगा। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने को कहा। बिजली, डीजल, कृषि यंत्रों और खाद के बढ़े रेटों को घटाने, मनरेगा मजदूरों को खेती कार्य से जोड़ने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो किसान साठ साल से अधिक आयु के हो गए हैं। उन्हें सरकार दस हजार मासिक पेंशन दे। किसानों ने बिजली के बिलों को माफ करने व गन्ना पैदावार के हिसाब से पर्ची बढ़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस बाबत प्रदेेश के सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।