फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन जिम खुलने से बहुरे इंदिरा पार्क के दिन, हर दिन रहती है भीड़

विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा पार्क में ओपन जिम का आनंद लेते नगरवासी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। ओपन जिम बनने से इंदिरा पार्क के दिन बहुर गए हैं। यहां पर कसरत और जिम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। रविवार के दिन भी इंदिरा पार्क में कसरत करने और घूमने वालों की भीड़ आ रही है।
विज्ञापन

पहले घूमने के लिए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम ही एकमात्र विकल्प था। वहां पहलवानों के खरीदे गए कुछ सामान से ही युवा कसरत आदि कर लेते थे। कोविड 19 के दौर में स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। स्टेडियम हर सरकारी छुट्टी के दिन बंद भी रहता है। ऐसे में घूमने और कसरत करने वालों के सामने समस्या खड़ी हो जाती है। लेकिन डीएम रमाकांत पांडेय द्वारा इंदिरा पार्क में खोले गए ओपन जिम ने इसका समाधान कर दिया है। ओपन जिम में सुबह शाम कसरत करने वालों की भीड़ नजर आ रही है। राजकीय आईटीआई में वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा का कहना है कि ओपन जिम खुलने से इंदिरा पार्क में आने वालों की संख्या बढ़ी है। इंदिरा पार्क में कभी छुट्टी नहीं होती, ऐसे में यहां आकर घूमना व कसरत करना आसान है। दोपहर में भी युवा यहां पर कसरत करते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें