... बेटियां तो देश की सौगात हैं
नजीबाबाद। कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में देश विदेश के भारतवंशी कवियों ने प्रतिभाग किया और अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
साहित्यिक संस्था नजीबाबाद और कनाडा की साहित्यिक संस्था आगाज-ए-महफिल की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमेरिका से डा. शशि गुप्ता ने किया। डॉ मंजु जौहरी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। काव्य पाठ में अमेरिका से डॉ शशि गुप्ता ने, हैं पुरानी पर नई सी बात है, बेटियां तो देश की सौगात हैं.., अमेरिका से मंजू श्रीवास्तव ने कौन हमें लेकर आया, किसने बेचा.., अजय जौहरी ने तू खुद अपनी जमीं और खुद आकाश पैदा कर.., डॉ मंजु जौहरी ने कर इरादे बुलंद अपने हौसलों को जोड़िए.., कनाडा से अनुपम मिठास ने मां तुझसे क्या कहूं मैं तू बो सुन लेती जो ना कहूं मैं.., शिकागो से ज्योति शर्मा ने कल्पना के सेतु सारे बह गए अब नीर बन के.., ताइवान से भावना तिवारी ने नए नए रिश्तों में सारे मां की ममता भूल गए.., कतर से प्रियंका सिंह ने बेटी दिवस मनाते हैं, बेटी को ही समझाते हैं.., अमेरिका से मधु खरे ने पांच तत्व संसार के जीवन का वरदान.., दुबई से देवप्रिया तिवारी ने गीतों गजलों का ऐसा इक उपवन है, हिंदी भावों का तर्पण है.., यूएसए से विनीता श्रीवास्तव आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।